छग कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का रायपुर में भव्य स्वागत, नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमित सिंह होरा ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर आगमन पर माना विमानतल में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के प्रथम रायपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमित सिंह होरा ने माना विमानतल पहुंचकर सुखदेव भगत का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। विमानतल परिसर में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button