छग में फूटा कोरोना बम, दो स्कूलों में 3 दर्जन पाए गए संक्रमित, परीक्षा देने साथ बैठे और फैल गया संक्रमण

Corona bomb exploded in Cg, 3 dozen found infected in two schools, sitting with exams and spreading infection

प्रदेश के 2 स्कूलों में कोरोना बम फूटा है। एक तरफ जहां राजनांदगांव के युगांतर स्कूल में 24 शिक्षक और बच्चे कोरोना पॅाजीटिव पाए गए हैं तो दूसरी तरफ अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में 8 लोग संक्रिमित पाए गए हैं।

राजनांदगांव के स्कूल में हाल ही में परीक्षा हुई थी इसके बाद जांच कराई गई तो 11 शिक्षक पॅाजीटिव मिले फिर इनके संपर्क में आए बच्चों की जांच की गई तो एक दर्जन बच्चे भी संक्रमित पाए गए इधऱ अंबिकापुर के सैनिक स्कूल के 8 शिक्षक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ सरगुजा में एक हफ्ते के भीतर संक्रमितों का आंकड़ा 80 के पार पहुंच गया है. इसने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है.

अंबिकापुर के स्कूल में 90 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया था, जिसमें 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस संबंध में हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है. आज भी बचे हुए अन्य स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल बंद है, जो भी शिक्षक-कर्मचारी पाए गए हैं, वे सभी रेसिडेंशियल कैम्पस के ही हैं. स्कूल को खोले जाने के संबंध में कहा कि यह निर्णय रक्षा मंत्रालय को लेना है, क्योंकि यह स्कूल उसके अधीन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button