छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी वारदात, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किया ये अमानवीय कृत्य..

Incident like Nirbhaya in Chhattisgarh, after rape the accused did this inhuman act ..

पिथौरा। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखूरी गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जोर-जबरदस्ती करने के बाद आरोपी ने महिला के साथ अमानवीय कृत्य को भी अंजाम दिया है. आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

घायल अवस्था में परिजन जब महिला को देखे तो उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल रायपुर ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है. रायपुर के ही तेलीबांधा थाना में आरोपी मिलन बरिहा 30 वर्ष के खिलाफ जीरो में अपराध कायम कर डायरी बसना भेजा गया. डायरी मिलते ही बसना पुलिस हरकत में आई और आरोपी मिलन बरिहा को गिरफ्तार कर लिया.

मामले में एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि, घटना 17 सितंबर की रात की है. महिला जब घर में अकेली थी, तो उसका पड़ोसी आरोपी मिलन बरिहा ने उसके घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया. उसके बाद फरार हो गया था. परिजन जब घर आये तो देखा महिला खून से लथपथ पड़ी थी, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए परिजन रायपुर के निजी अस्पताल ले गए.

एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि केस डायरी मिलते ही बसना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)(ड) और 450 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button