जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुई

अंबिकापुर। CG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से वे अंबिकापुर पहुंची। पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं। कहते हैं महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा। साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा भगवान ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था।

– Advertisement –

Ad image

मुर्मू ने कहा कि अंग्रेजों को सिर्फ बिरसा मुंडा ही दिखते थे। हम बिरसा मुंडा की पीढ़ी हैं। हमको आदिवासी संस्कृति को बचाना है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया।

इन योजनाओं में पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची हैं।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के घरों तक बिजली पहुंची, बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट गई है। आदिवासियों का विकास हो रहा है। बस्तर के लोगों को राशन मिल रहा है। वहीं राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि बिरसा मुंडा महान वीर थे, जिन्हें आज याद किया जा रहा है।

 

 

 

 

राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इनमें पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button