#Social

जनपद आए CRPF के डीआईजी का सीजेए ने किया स्वागत एवं सम्मान


Fatehpur। सीआरपीएफ के डीआईजी सुभाष चंद्र के जनपद आगमन पर पत्रकार संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सम्मान किया गया है। बताते चलें कि मंगलवार को सीआरपीएफ के डीआईजी सुभाष चंद्र विभागीय कार्य हेतु तहसील खागा में न्यायालय आए थे जिसकी सूचना साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी द्वारा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को दिया गया एवं देश की रक्षा करने वाले हर जवान का सम्मान करने के निर्देश दिए जिसकी कड़ी में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान एवं प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने तैयारियों का खाका तैयार कर जनपद आए सीआरपीएफ के डीआईजी का जगह – जगह स्वागत एवं सम्मान कराया। सबसे पहले सालमील चौराहे पर संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद एवं जिला सचिव धीर सिंह यादव की अगुवाई में स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ एवं शॉल के साथ ही संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद खागा आगमन पर हाईवे पर जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार, खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या, तहसील उपाध्यक्ष महेश कुमार चौधरी, तहसील कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगों ने माला पहनाकर गीता एवं रामायण की प्रति भेंट कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button