जमीन विवाद में खूनी खेल, गोली लगने से हंसराज की गई जान

Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। बाराबंकी जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। सहन की जमीन पर नांद रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट के बाद गोली चल गई। गोली लगने से हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिद्धौर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा मजरे भिठौरा लखन गांव का है। बताया जा रहा है कि सहन की जमीन पर नांद रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान गोली चलने से हंसराज घायल हो गए। घटना के बाद घायल हंसराज को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल CHC सिद्धौर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हंसराज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनोज कुमार यादव ने हंसराज पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और गोली चलाने की स्थिति कैसे बनी। हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button