जिला पंचायत में भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष

 

 

– Advertisement –

Ad image

गरियाबंद। CG BREAKING : जिला पंचायत में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठना लगभग तय हो गया है। एससी आरक्षित सीट के लिए एक भी दावेदार नही होने के कारण पहले ही अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गई कांग्रेस ने संख्या बल कम होने के चलते हैं उपाध्यक्ष पद से भी किनारा कर लिया। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। जिसके चलते जिला पंचायत में भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया।

भाजपा के गौरी शंकर होंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष होंगे लालिमा ठाकुर

इधर, सूत्रों से पता चला है कि भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए लगभग गौरीशंकर कश्यप का नाम फाइनल हो गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए लालिमा ठाकुर का भी नाम तय होने की खबर है। दोनों ही प्रत्याशी विधायक रोहित साहू और एक-एक प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जिला पंचायत पहुंच गए है। कुछ ही देर में दोनों के निर्विरोध जीतने की घोषणा भी हो जाएगी।
विधायक रोहित साहू और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित जिले के सभी पदाधिकारियों की एकजुटता के चलते भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की। 11 में से 7 जिला पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित जीत कर आए और फिर उन्हें एकजुट रखने में भी विधायक और जिला अध्यक्ष की भूमिका अहम रही।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button