#Social
जुब्बल में 3 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Shimla. शिमला। शिमला के जुब्बल में पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का लिया है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शिमला पुलिस के शिमला रोहड़ू डिटेक्शन सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिमला पुलिस को आरोपी के पास पहले चरस के होने की सूचना थी। शनिवार को शिमला पुलिस जुब्बल के स्नेल कुड्डू के पास आरोपी को रेंज हाथों चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रभाकर चौहान के रूप में हुई है। शिमला में नशेड़ियों पर पुलिस की करवाई जारी है। एक ओर जहां शिमला पुलिस के चिट्ठा तस्करों पर शिकंजा कसा हुआ है तो वहीं चरस की तस्करी करने वालों पर भी जमकर कार्रवाई की जा रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में पुलिस जिला में नशा तस्करी करने वालों पर नकेल कसे हुए है। पिछले दो वर्षों में पुलिस दस से ज्यादा गिरोह का पर्दाफाश कर चुकी है। इनमें शाह गैंग, शाही महात्मा गैंग, रंजन गैंग, सोनू गैंग, विजय सोनी गैंग, गुरमीत गैंग समेत कई बड़े गिरोह शामिल है।




