#Social

ट्रक और डंपर में टक्कर से लगी भीषण आग, ज़िंदा जल गया ड्राइवर, देखें VIDEO


Mirzapur मिर्जापुर: लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा मोड़ के पास ट्रक और डंपर में आमने-सामने टक्कर होने के बाद आग लग गई. इस दौरान डंपर चालक अंदर फंस गया, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई. वहीं, दोनों गाड़ियों में सवार अन्य लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई. फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. इस दौरान एक रूट कई घंटों बाधित रहा. डंपर चालक बब्बन गैपुरा थाना विंध्याचल मिर्जापुर का रहने वाला था.

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि डंपर और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों गाड़ियों में आग लग गई थी. आग पर काबू पा लिया गया है. डंपर चालक की जलकर मौत हो गई. चैम्बर में शव के अवशेष पड़े मिले है. ट्रक में गेंहु लदा हुआ था, जो गलत साइट से आ रहा था. इसी कारण हादसा हुआ है. दोनों वाहनों के मालिकों को मौके पर बुलाया गया है. थाना लालगंज पुलिस ने मृतक के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button