ट्रेडिंग के नाम पर अधिवक्ता से 25.50 लाख की ठगी

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी बिलासपुर में एक अधिवक्ता से आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 25.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी छत्रपाल पटेल ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताकर अधिवक्ता युगल पटेल को भारी मुनाफे का झांसा दिया और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी एप और नकली स्क्रीनशॉट के जरिए प्रार्थी को विश्वास में लिया और उनके खातों में लाखों रुपये जमा करवाए। जब प्रार्थी ने रकम की वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने कहा कि पैसा “लॉकिंग पीरियड” में है।

ये भी पढ़ें : Raipur Breaking : आकाशीय बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बंद, 6 फ्लाइट डायवर्ट–6 रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी 

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार, आरोपी छत्रपाल पटेल ने अपने परिवार के साथ मिलकर अधिवक्ता युगल पटेल को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया। 17 अप्रैल से 15 अगस्त 2025 के बीच युगल पटेल ने अपनी मेहनत की कमाई में से 23.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों के खातों में भेजे, इसके अलावा 2.40 लाख रुपये नकद भी दिए। जब प्रार्थी ने पैसा वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जवाब दिया कि यह पैसा “लॉकिंग पीरियड” में है और वह उसे नहीं निकाल सकते।

जब युगल पटेल ने संदेह करते हुए मामले की जांच शुरू की, तो सामने आया कि शेयर मार्केट में एक भी रुपया निवेश नहीं किया गया था और आरोपियों ने पूरी रकम को निजी उपयोग में खर्च कर दिया था। पुलिस ने इस ठगी के खिलाफ धारा 3(5)-BNS एवं 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है और अब जांच जारी है।

 

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश मचाएगी तहलका, इन जिलों में बिजली-आंधी की चेतावनी


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button