#Social

तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत, VIDEO


ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भीषण सड़क हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार, आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी लिंक रोड के पास देर रात कांवड़िए गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हालांकि, पता चला है कि इस हादसे के बाद कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आक्रोशित कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने इस घटना को लेकर सड़क पर हंगामा किया।
प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई सड़क हादसे देखने को मिले हैं। 30 जून को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा सामने आया था। यहां एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें तीन महिलाओं और एक नवजात की मौत हो गई थी।
बता दें कि 19 जून को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button