तेज रफ्तार कार सामने जा रही ट्रक में जा घुसी, 6 की मौत, एक घायल…

Big Accident : सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली गांव के पास नेशनल हाइवे-27 पर हुआ।

बता दें कि कार में सवार सभी 7 लोग जालोर जिले के निवासी थे। वे अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे। हादसे के समय कार ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Big Accident : हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सिरोही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों में नारायण प्रजापति 58 वर्ष, उनकी पत्नी पोशी देवी 55 वर्ष, बेटा दुष्यंत 24 वर्ष, चालक कालूराम 40 वर्ष और दो बच्चे यशराम 4 वर्ष और जयदीप 6 वर्ष शामिल हैं। घायल महिला दरिया देवी 35 वर्ष का इलाज जारी है।

Big Accident :

घटना की सूचना मिलते ही सीओ गोमाराम, सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह, एसआई गोकुलराम और हैड कांस्टेबल विनोद समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार को ट्रक से निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई और करीब 40 मिनट के प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

सीओ गोमाराम ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार में सवार सभी लोग जालोर जिले के निवासी थे। उन्होंने कहा कि घायल महिला का इलाज जारी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button