तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

कोरबा। CG ACCIDENT : कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी हैं। कटघोरा थाना क्षेत्र में ढेलवाडीह के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं बाइक सवार के पीछे बैठा युवक घायल हो गया है,जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें : CG NEWS : नहाने के दौरान तालाब में डूबा बालक, शव निकालने को लेकर नहीं दिखाई जा रही गंभीरता, परिजन परेशान

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान थिरमन दास के रुप में की गई है, जो गोपालपुर चोरभट्टी का निवासी था। बताया जा रहा है, कि बाइक सवार शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे,तभी हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button