त्योहारी सीजन में रायपुर पुलिस अलर्ट

रायपुर । CG NEWS:दीपावली और धनतेरस को लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त प्लान लागू किया है। शनिवार को इस संबंध में पुलिस की मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए।

 बैठक में निर्देश दिए गए कि दीपावली के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था सख्ती से लागू रखी जाए, अपराधियों पर नजर रखी जाए और बाजार इलाकों में पुलिस बल की उपस्थिति बढ़ाई जाए।

– Advertisement –

Ad image

त्योहारों में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर में नाइट पेट्रोलिंग, चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती और संवेदनशील इलाकों की निगरानी को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा —

“हर थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि शाम के समय बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

एसएसपी सिंह ने यह भी कहा कि अपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस नीति

त्योहारों में बढ़ती जुआ-सट्टेबाजी पर चेतावनी देते हुए एसएसपी ने कहा —

“जुआ-सट्टा खेलने या चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी को ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वह कंट्रोल रूम को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।”

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष प्लान

एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) प्रशांत शुक्ला ने बताया कि दीपावली सीजन में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। इनमें मालवीय रोड, गोलबाजार, सदर बाजार, तेलीबांधा, पंडरी कपड़ा मार्केट और पुरानी बस्ती प्रमुख क्षेत्र हैं।
उन्होंने कहा —

“17 से 20 अक्टूबर तक मालवीय रोड, गोलबाजार और आसपास के बाजारों में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह कदम जनता की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।”

शराब दुकानों और संवेदनशील इलाकों पर नजर

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि दीपावली के दौरान शराब दुकानों के आसपास और देर रात सक्रिय असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संदिग्ध गतिविधि मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि —

“यातायात नियमों का पालन करें, भीड़ नियंत्रण में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button