#Social

दूसरे समुदाय के युवक से शादी, पिता ने की बेटी की हत्या


कन्नौज: यूपी के कन्नौज में एक पिता ने शुक्रवार देर रात अपनी 40 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब लड़की की मां उसे बचाने गई तो आरोपी पिता ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। बेटी ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी की थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। घटना कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के होली मोहल्ले की बताई जा रही है। इस मामले में सीओ सिटी कन्नौज कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात कोतवाली कन्नौज पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी 40 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत के आधार पर सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुरेंद्र सिंह की एक ही बेटी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। बता दें कि कन्नौज के होली मोहल्ला में शुक्रवार रात युवती की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पारुल सिंह अपने मायके में थी, तभी पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। मृतका पारुल रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। मृतका ने दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था। पिता ने झगड़े के बाद हत्या की बात कबूल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की कोई और वजह जानने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button