देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग लड़की को काम

दुर्ग। CG NEWS : जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने मध्यप्रदेश की नाबालिग को काम दिलाने झांसा देकर जबरदस्ती देहव्यापार में धकेला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगों के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगों से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी। युवती द्वारा मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुड़ाकर थाना पहुंचकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

गिरफ्तार आरोपी-

01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर।
02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।

 

 

CRIME NEWS: खैरागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या!

 

 

CRIME NEWS: पत्नी ने सोते समय पति पर उबलता तेल और लाल मिर्च डाल कर किया हमला, पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 

 

 

CG NEWS : पीपल का वृक्ष काटकर हिन्दू आस्था से खिलवाड़ करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, देवला बाई के कांपते हाथों से फिर रोपा श्रद्धा का पौधा

 

 

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button