नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

नारायणपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की 53वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है।

Naxal Operation: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता
Naxal Operation: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

7 फरवरी 2026 को 53वीं वाहिनी के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन और उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में सीओबी गांव मंडाड़ा से मटवाड़ा की ओर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें ITBP और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने घने नक्सल इलाके में छिपाकर रखा गया नक्सल डंप बरामद किया।

– Advertisement –

Ad image

सघन घेराबंदी और तलाशी के दौरान पुराने स्टेशनरी सामान, प्रिंटिंग सामग्री, की-बोर्ड सहित अन्य नक्सली उपयोग की वस्तुएं जब्त की गईं। ऑपरेशन के दौरान जवानों को तीन आईईडी भी मिलीं, जिन्हें मौके पर ही ITBP की बीडीडीएस टीम द्वारा विस्फोट कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

पूरे अभियान में किसी भी प्रकार की जनहानि या जवानों को क्षति नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित कैंप लौटे। क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से 53वीं वाहिनी द्वारा आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button