#Social
नवागत Collector अरुण विश्वकर्मा ने दिया निर्देश, छापेमारी कार्रवाई से मिलावटखोरों में मची अफरातफरी
Raisen। जिले में खाने पीने की मिलावटी वस्तुओं की बिक्री को लेकर अब मिलावट खोरों पर नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा खाद्य अमले के जरिए शिकंजा कसने का बड़ा ऐलान किया है।जिससे मिलावट खोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा जिले में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध फ़ूड अमले को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुक्रम में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ओबेदुल्लागंज एवं सिलवानी में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच कर प्रभावी कार्यवाही की गई।




