पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर अमेरिका में खड़ा किया कृषि साम्राज्य: मिलिए कैलिफोर्निया के असली ‘बादाम किंग’ संधू भाइयों से

जालंधर/कैलिफोर्निया : सफलता की कहानियां अक्सर बंद कमरों में नहीं, बल्कि कड़ी धूप और पसीने से लिखी जाती हैं। पंजाब के जालंधर जिले के एक छोटे से गांव रुड़का कलां से निकलकर अमेरिका की धरती पर अपने नाम का परचम लहराने वाले संधू भाइयों की कहानी कुछ ऐसी ही है। चार दशक पहले जिस परिवार के सदस्यों ने जीवन यापन के लिए अमेरिका में लोगों के घरों के बाहर घास काटने का काम किया, आज वही परिवार कैलिफोर्निया के ‘बादाम किंग’ (Almond King) के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है।

घास काटने से हुई थी ‘अमेरिकन ड्रीम’ की शुरुआत

करीब 40 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में संधू परिवार के छह भाई अमेरिका पहुंचे थे। अनजान देश और सीमित संसाधनों के बीच शुरुआती दौर बेहद चुनौतीपूर्ण था। परिवार को संभालने के लिए सतनाम सिंह संधू ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में नौकरी की। इसके बाद सभी भाइयों ने एकजुट होकर दूसरों के घरों के लॉन की घास काटने और बागवानीका काम शुरू किया। दिन-रात की इस मेहनत के पीछे उनका एक ही लक्ष्य था- अपनी खुद की जमीन खरीदना।

धीरे-धीरे, उन्हें एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला, जिसकी कीमत लगभग 1 मिलियन डॉलर बताई जाती है। इसके बाद, उन्होंने कैलिफोर्निया में कृषि भूमि खरीदी और वहां बादाम, चेरी, अंगूर और अखरोट की खेती शुरू की। उन्होंने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके उत्पादन बढ़ाया और रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी कदम रखा।

1994 का वह फैसला, जिसने बदल दी तकदीर

सालों की कड़ी बचत के बाद संधू भाइयों ने कैलिफोर्निया की उपजाऊ सैन जोकिम वैली (San Joaquin Valley) में कृषि भूमि खरीदी। साल 1994 में उन्होंने यहां बादाम की खेती शुरू की। एक छोटे से खेत से शुरू हुआ यह सफर आज 60,000 से 70,000 एकड़ के विशाल कृषि साम्राज्य में तब्दील हो चुका है। आज संधू परिवार की गिनती दुनिया के सबसे बड़े बादाम उत्पादकों में होती है। बादाम के अलावा उनके खेतों में बड़े पैमाने पर चेरी, अंगूर और अखरोट का भी उत्पादन होता है।

खेत से ग्लोबल मार्केट तक: ‘Crown Nut Co.’ का सफर

संधू भाइयों ने अपनी सफलता को केवल कच्चे माल के उत्पादन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि खेती को एक संपूर्ण वैश्विक उद्यम (End-to-End Business) में बदल दिया। एक समय था जब वे अपने खेतों में उगाए गए बादाम अन्य प्रोसेसिंग कंपनियों को बेचते थे, लेकिन 2010 में उन्होंने बिजनेस की पूरी वैल्यू चेन (Value Chain) पर नियंत्रण रखने का बड़ा फैसला लिया। इस सोच के साथ उन्होंने कैलिफोर्निया में ‘Crown Nut Co.’ की स्थापना की, जिसकी कमान कर्नेल सिंह संधू (माइक संधू) संभालते हैं। इस कंपनी की स्थापना के साथ ही संधू परिवार का व्यवसाय कई स्तरों पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा:


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button