पति की प्रताड़ना से तंग आकर हत्या; पत्नी ने भाई और

संजू पैकरा, बलौदाबाजार। CG Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां ग्राम बिनौरी में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रामकुमार साय, उम्र 37 वर्ष, की मौत 29 और 30 मार्च की दरम्यानी रात को हुई थी। शुरुआत में मामला संदिग्ध लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की।

– Advertisement –

Ad image

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना बाई, बड़े भाई महावीर साय और रिश्तेदार वैभव उर्फ अंशु को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। कड़ाई से  पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गला घोंटकर की हत्या 

– Advertisement –

Ad image

आरोपियों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और आए दिन परिवार के साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, उसकी हरकतों से पूरा परिवार परेशान था। इसी से तंग आकर तीनों ने मिलकर योजना बनाई और सोते समय गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए गमछे को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Raipur Murder : रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खून से सनी मिली लाश

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में फोरेंसिक टीम की भी अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। एक बार फिर घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम सामने आया है।

CG Murder : छत्तीसगढ़ में ‘दृश्यम’ जैसा मर्डर: मामूली विवाद पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, घर के अंदर ही खोद दी कब्र; पुलिस भी रह गई दंग

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button