#Social

पर्यटक नगरी मकलोडगंज के होटलों में सन्नाटा

McLeodganj.�
मकलोडगंज।�पर्यटकों से गुलजार रहने वाला मिनी ल्हासा यानी मकलोडगंज में अब सन्नाटा पसरा है। यही नहीं अब तो वीकेंड पर भी होटल संचालकों सहित पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को पर्यटकों का इंतजार करना पड़ रहा है। इस वीकेंड पर करीब 20 से 30 फीसद तक आक्युपेंसी रह गई है। पहलगाम हमले के बाद सीमाओं पर तनाव के कारण हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में कमी आई है। समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद लगातार दूसरे वीकेंड पर बुकिंग कम है। धर्मशाला-मकलोडगंज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानी उम्मीद के मुकाबले कम हैं। इसके साथ मौसम के बदले इस मिजाज और बारिश की खबर को सुन पर्यटक भी अब मकलोडगंज का रुख करने से
कतरा रहे हैं।
हिमाचल के कांगड़ा जिले में पर्यटकों की संख्या गिरती जा रही है। पर्यटन नगरी मकलोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही में कमी से छाई वीरानी के चलते कारोबार मंदी की चपेट में आ गया है। हालात यह हैं कि इक्का-दुक्का पर्यटक ही मक्लोडगंज का रुख कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि सीमा पर तनाव मुख्य कारण है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट राहुल धीमान का कहना है कि आंतकी घटना और सीमा पर तनाव के कारण ग्रुप बुकिंग रद्द हो रही हैं। सब ठीक रहा तो धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों और समर टूरिस्ट सीजन रफ्तार पकड़ेगा। देश-विदेश से लोग आएंगे। ऐसे में कारोबार में उछाल आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button