#Social

पसलियों को तोड़कर पिता की कर दी हत्या, बेटा अरेस्ट


अधिकारी ने बताया कि कुशल आपराधिक पृष्ठभूमि से है। उसके पिता दत्तात्रेय शेंडे ने उसके पैरों की मालिश करने से मना कर दिया था, जिसके बाद कुशल ने उनकी छाती, पेट, पसलियों और सिर पर लात और घूंसे मारे। शेंडे के बड़े बेटे प्रणव ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुशल ने उसे धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रणव मदद मांगने के लिए अपने पड़ोसी के घर भागा, लेकिन जब वह वापस लौटा तो देखा कि पिता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़े थे, जिसके बाद शेंडे को मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कुशल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अदालत ने उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button