#Social

पांवटा में तीन से शुरू होगा Ramlila Staging


Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में दून ड्रामेटिक क्लब द्वारा रामलीला का मंच तीन अक्तूबर से करेगा। इसकी जानकारी दून ड्रामेटिक क्लब अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर से रामलीला का मंचन प्रारंभ होकर 12 अक्तूबर को रावण दहन के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि पांवटा में रामलीला का कार्यक्रम पिछले 67 वर्षों से चल रहा है। जिसमें कलाकारों का मेकअप करने के लिए मोहम्मद अनीफ 50 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भी मनोरंजक नाटकों का मंचन भी

किया जाएगा।

बता दें कि इस रामलीला के आयोजन में नगर परिषद भी अपना सहयोग कर रही है जिसको देखते हुए परिषद द्वारा रामलीला मैदान को साफ करवाया जा रहा है। साथ ही इसको सुंदर बनाने के लिए इसमें लाइट चारों और टाइलों का पथ भी बनाया गया है। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा रामलीला मंचन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्लब के सदस्यों द्वारा मंच सजाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकार जिसमें कोई व्यापारी है कोई नौकरी करता है। सभी कलाकार रात के समय मंच पर एकत्रित होकर मंचन का अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस दौरान युवा कलाकार व बच्चे भी अपनी कला दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button