#Social

पानी के बिना जीवन अधूरा तेल के बिना सब्जी अधूरी: कलेक्टर


Korea. कोरिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में आज पटना तहसील के ग्राम छिंदिया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैकुण्ठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में जानकारी दी गई कि सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों, शिकायतों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की

गई।

कलेक्टर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आवास और पेयजल की सबसे अधिक मांग सामने आई है। आवास के लिए घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। जीवन पानी से है और भोजन की थाली दाल व तेल से कलेक्टर ने जल संकट को गंभीरता से लेते हुए सभी ग्रामीणों से अपील की कि वर्षा जल को संरक्षित करने हेतु खेतों, बाड़ी में दो बाई दो के गड्ढे खोदें और भूजल स्तर को बढ़ाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा जीवन पानी से है और भोजन की थाली तेल और दाल से पूरी होती है। इसलिए धान के साथ दलहन- तिलहन की खेती अपनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button