#Social
पुलिस भर्ती में दौड़ में हांफे युवक, 118 पास

Shimla. शिमला। शिमला के पुलिस लाइन भराड़ी में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान बुधवार को 808 में से 118 युवक ही ग्राऊंड टेस्ट पास कर पाए। बुधवार को 1219 युवाओं की भर्ती होनी थी, लेकिन 808 युवक ही ग्राऊंड टेस्ट के लिए पहुंचे और 411 युवक अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती में 1500 मीटर रेस, 100 मीटर की दौड़ और हाई जंप में सैंकड़ों युवक फेल हो गए। भर्ती में सबसे ज्यादा 259 युवक हाई जंप में, 100 मीटर की दौड़ में 196 युवक, लॉंग जंप में तीन, हाईट पूरी न होने पर 31 युवक और 1500 मीटर की दौड़ में 190 उम्मीदवार ग्राऊंट टेस्ट से बाहर हुए। गलत पंजीकरण के कारण तीन उम्मीदवार बाहर हुए।




