पूर्व आईएएस राजकुमार गोयल होंगे मुख्य सूचना आयुक्त, सोमवार को लेंगे शपथ

CIC: नई दिल्ली। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) होंगे। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल ने गोयल के नाम की सिफारिश की थी। इधर वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।



CIC: राजकुमार गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी कार्य किया। वे केंद्र और जम्मू और कश्मीर में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।


CIC: केंद्रीय सूचना आयुक्त बने आशुतोष चतुर्वेदी को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काम करने का विशिष्ट अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई देशों की विदेश यात्राएं की हैं। उन्होंने हिंदी जगत के बड़े मीडिया हाउस- माया, इंडिया टुडे, संडे ऑब्जर्वर, बीबीसी हिंदी, अमर उजाला में काम किया। वह एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य रहे।


CIC: इन्हें चुना गया केंद्रीय सूचना आयोग में

अधिकारियों ने बताया कि सूचना आयुक्त चुने गए लोगों में रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख जया वर्मा सिन्हा, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके पूर्व आईपीएस स्वागत दास, केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) में अधिकारी रहे संजीव कुमार जिंदल, पूर्व आइएएस सुरेंद्र सिंह मीना और भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी शामिल हैं।


CIC: इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार पीआर रमेश और आशुतोष चतुर्वेदी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की सदस्य (कानूनी) सुधा रानी रिलांगी को भी सूचना आयुक्त बनाया गया है। रिलांगी ने सीबीआई में अभियोजन निदेशक और भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं विधायी सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। ये सभी आठ सूचना आयुक्त भी सीआईसी के साथ ही शपथ लेंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button