पैलेडियम अहमदाबाद में खुला पहला PERi-PERi रेस्टोरेंट

Gujarat News : अहमदाबाद। गुजरात के प्रीमियम रिटेल और डाइनिंग हब पैलेडियम अहमदाबाद ने अपने फूड पोर्टफोलियो में एक और अंतरराष्ट्रीय नाम जोड़ते हुए विश्व प्रसिद्ध फ्लेम-ग्रिल्ड PERi-PERi ब्रांड Nando’s का स्वागत किया है। यह गुजरात में Nando’s का पहला रेस्टोरेंट है, जिससे राज्य के फूड लवर्स को अब इस ग्लोबल ब्रांड का स्वाद अपने शहर में ही मिलेगा।

शुक्रवार शाम आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में शहर के कई प्रमुख उद्यमी, फूड इन्फ्लुएंसर, लाइफस्टाइल क्रिएटर और सोशल सर्कल से जुड़े लोग शामिल हुए। मेहमानों ने Nando’s के सिग्नेचर फ्लेम-ग्रिल्ड PERi-PERi चिकन, स्पेशल डिशेज़ और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स का आनंद लिया। कार्यक्रम में DJ RV और AfroLove के संस्थापक जीवन सावन की अफ्रो-लूज़ो बीट्स ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

नया Nando’s Casa अपने एफ्रो-पुर्तगाली डिज़ाइन, मॉडर्न साउथ अफ्रीकन इंटीरियर और बोल्ड PERi-PERi फ्लेवर के साथ प्रीमियम डाइनिंग का नया अनुभव देगा। मेन्यू में नॉन-वेज के साथ-साथ शाकाहारी विकल्प, स्पेशल ड्रिंक्स और अलग-अलग तीखेपन वाले PERi-PERi फ्लेवर भी उपलब्ध हैं।


पैलेडियम अहमदाबाद के प्रवक्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शॉपिंग सेंटर बनना नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय रिटेल, डाइनिंग और लाइफस्टाइल अनुभव उपलब्ध कराना है। Nando’s की एंट्री इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, Nando’s India के CEO समीर भसीन ने कहा कि अहमदाबाद हमेशा से कंपनी के विस्तार की प्राथमिकता रहा है। शहर के लोगों का भोजन और नए स्वादों के प्रति उत्साह Nando’s के लिए इसे एक आदर्श बाजार बनाता है।

गौरतलब है कि 1987 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से शुरू हुआ Nando’s आज 23 देशों में 1,200 से अधिक रेस्टोरेंट संचालित करता है। इसकी खास पहचान 24 घंटे तक मैरीनेट किए गए फ्लेम-ग्रिल्ड PERi-PERi चिकन और ग्राहकों की पसंद के अनुसार माइल्ड से लेकर एक्स्ट्रा हॉट फ्लेवर तक की विविधता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button