बंबर ठाकुर बोले- फिर रची जा रही है उनकी हत्या की साजिश

Bilaspur. बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि एक बार फिर उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बिलासपुर में जानकारी देते हुए कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया लगाया जा सकता है कि कैदियों को होटल में पुलिस की मौजूदगी में पार्टी करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कंडाघाट जेल पुलिस के संरक्षण में पेशी को लाए गए कैदी सरेआम ब्रह्मपुखर के पास होटल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी के साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री को भी मसले को लेकर गंभीरता से लेना चाहिए। ताकि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की इस मसले में संलिप्तता पाई जाती है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button