बरामद हुई लाल रंग की संदिग्ध इकोस्पोर्ट, फरीदाबाद पुलिस को यहां खड़ी मिली…

Delhi Blast: नई दिल्ली/फरीदाबाद। दिल्ली में लालकिला के पास हुए बम धमाके की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरीदाबाद के खंडावली गांव से दिल्ली पुलिस के अलर्ट पर लाल रंग की संदिग्ध फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL 10 CK 0458) बरामद कर ली गई। यह वाहन मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी और जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा माना जा रहा है।



Delhi Blast: फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को कब्जे में लिया। प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पांच टीमें इस एसयूवी की तलाश में जुटी थीं। जांच में खुलासा हुआ कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा यह दूसरी कार थी, जिसका इस्तेमाल दिल्ली में धमाके के लिए किया गया। दोनों वाहन बदरपुर बॉर्डर से एक साथ दिल्ली में दाखिल हुए और चांदनी चौक पार्किंग में साथ खड़े थे।


Delhi Blast: सूत्रों के अनुसार, लाल इकोस्पोर्ट में एक संदिग्ध सवार था, जो i20 में मौजूद अन्य आरोपियों से लगातार संपर्क में था। दोनों गाड़ियां लालकिला और चांदनी चौक क्षेत्र में एक साथ घूमती देखी गईं। हरियाणा नंबर की i20 से धमाका किया गया, जबकि इकोस्पोर्ट फरार होने के लिए इस्तेमाल हुई।


Delhi Blast: दिल्ली पुलिस ने यूपी और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर सीमा चौकियों पर नाकाबंदी की थी। अब इस कार के जीपीएस, सीसीटीवी फुटेज और मालिकाना हक की गहन जांच की जा रही है। स्पेशल सेल का मानना है कि यह बरामदगी आतंकी मॉड्यूल की पूरी साजिश को उजागर कर सकती है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन संदिग्धों का पीछा तेज हो गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button