#Social

बर्फ और बिगड़े मौसम से जोरदार फाइट


Keylong. केलांग। बीते दिनों जिला कुल्लू में हुई भारी बर्फबारी व बारिश के चलते जिला की अनेकों ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। जिस कारण से यहां स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही लोक निर्माण विभाग की ओर से जनता को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए दिनरात एक कर इन सडक़ों को खोलने का कार्य तो प्रगति पर है। लेकिन अभी भी कुछ मार्ग ऐसे है। जिन्हें खोलने के लिए विभाग को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हुई तीन दिनों की बारिश ने बहुत से जगहों पर ऐसा कहर बरपाया है कि सडक़ें पूरी तरह से टूट तक नदी के पास तक जा पहुंची है।
जिन सडक़ों को फिर से तैयार करना होगा। ऐसे में कुछ सडक़ों को बहाल करने के लिए विभाग को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि विभाग की माने तो जिला की अधिकतर सडक़ों को बहाल कर दिया गया है। जहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब जिला में महज छह सडक़ें बची है। जिन्हें खोलना बाकी है। मनाली विधानसभा क्षेत्र के अगर बात करें तो यहां पर बारिश के कारण से 40 सडक़ें अवरुद्ध हो गई थी। जिन्हें अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। यह सडक़ें काफी दिनों से बंद थी लेकिन अब छोटे वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button