बस्तर की माटी, संस्कृति और कॉमेडी का संगम…

अखिलेश श्रीवास्तव / अंतागढ़। बस्तर की माटी, यहां की संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को अपनी कला के जरिए सोशल मीडिया पर पहचान दिलाने वाले युवा कलाकारों का अंतागढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। कुमार, लखेश और इक्कू की यूट्यूब शॉर्ट फिल्म ‘लखेश की बारात’ की लॉन्चिंग के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। युवाओं के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

करीब आठ साल पहले देखे गए एक सपने को इन युवा कलाकारों ने अब साकार किया है। अपने संदेशपरक और हास्य से भरपूर वीडियो के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाने वाले इन कलाकारों ने बस्तर की स्थानीय बोली, रीति-रिवाज, परंपराओं और संस्कृति को मनोरंजन के माध्यम से लोगों के सामने पेश किया है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म की लॉन्चिंग के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए।

– Advertisement –

Ad image

अंतागढ़ युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ बस्तर की लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम ने क्षेत्र के युवाओं की रचनात्मकता और उनकी कला को मंच प्रदान किया।

– Advertisement –

Ad image

गायिका मिथलेश्वरी सेन की प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका मिथलेश्वरी सेन की मौजूदगी भी खास आकर्षण रही। इन दिनों अपने वायरल नवरात्रि गीत को लेकर चर्चा में चल रहीं मिथलेश्वरी सेन ने अपनी सुरीली आवाज से आयोजन में चार चांद लगा दिए।

एक ओर बस्तर की संस्कृति को कॉमेडी और संदेश के जरिए लोगों तक पहुंचाने वाले युवा कलाकार, तो दूसरी ओर अपनी गायकी से छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने वाली मिथलेश्वरी सेन… दोनों प्रतिभाओं का एक मंच पर जुटना अंतागढ़ के लिए यादगार पल बन गया।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button