बहू के साथ जिल्लत, जेठ ने पार की सारी हदें

बिलासपुर। मकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींच दी, जिसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई करने लगा। इस दौरान आरोपी जेठ मकान के छप्पर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला पर डंडे से हमला करते दिख रहा है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम डोंगी निवासी पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक घर में रहती हैं। घर के ठीक सामने ग्राम पोड़ी निवासी उसका जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई रहती है। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

18 मार्च की सुबह रतिराम भतीजा आनंद मरावी के साथ गांव पहुंचा। उसने महिला से गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने को कहा। महिला ने मकान छोड़ने से इनकार करते हुए एक छप्पर तक नहीं छूने देने की बात कही। इस दौरान रतिराम गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर छप्पर के ऊपर चढ़कर मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला भी उसे रोकने के लिए छप्पर के ऊपर चढ़ गई। तब रतिराम ने डंडे से बहू पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी साड़ी खींच दिया और डंडे से जमकर पिटाई करने लगा।

इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी रतिराम और उसके भतीजे के खिलाफ जुर्म दर्ज दोनों को गिरफ्तार किया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button