बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंदा, माँ-बेटी

CG Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में स्टेट बैंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में माँ और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति को कोई चोट नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिवरात्रि बाई यादव और उनकी तीन माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि दंपत्ति चकरभाटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और किसी काम से मस्तूरी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति को भी गंभीर चोटें आई हैं।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

CG Accident Breaking : प्रैक्टिकल देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button