#Social

भीलवाड़ा उद्योग एवं व्यापार मेला से आर्टीजन, हस्त शिल्प एवं MSME उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन: संधू


Bhilwara: भीलवाड़ा उद्योग एवं व्यापार मेला से आर्टीजन, हस्तशिल्प व एमएसएमई उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह बात जिला कलक्टर जीएस संधू ने उद्योग एवं व्यापार मेले के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने ग्रामीण हाट में मेले का उद्घाटन कर एक-एक कर सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। मेला आयोजक महाप्रबंधक उद्योग विभाग केके मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में इस बार 60 स्टाल लगाई हैं, जिनमें विनोद ओटो एलएलपी, आर मोटर्स, कंचन होंडा द्वारा इलेक्ट्रॉनिक बाइक व टू व्हीलर, चित्तौड़गढ का प्रसिद्ध आकोला दाबू प्रिंट, भीलवाड़ा के अन्नपूर्णा के आचार मुरब्बा, चाय मसाला, वेदांता ग्रुप हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सखी प्रोडक्ट, सांगानेरी प्रिंट बेडशीट, खादी वस्त्र, पुर की हाईटेक नर्सरी, गेम जोन रिंग मास्टर, बाल ग्लास खेल, जपिंग, फूड कोर्ट, अजमेरी चार्ट आर. ओ. प्लांट, कृषि उपकरण, टीएमटी सरिया, अजमेर से सेण्ड आर्ट एक्सपर्ट अजय रावत द्वारा पंच गौरव थीम पर सेण्ड आर्ट कलाकृति मेले में आकर्षण का केन्द्र रही। एग्जीबिशन हाल में स्थानीय कलाकारों की पेटिंग, आर्ट स्केच, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्य प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button