बारातियों से भरी पिकअप और डीसीएम वाहन में टक्कर, 5 की मौत, 8 घायल…

Big Accident : चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार मोड़ के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर बारातियों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन की तेज रफ्तार डीसीएम से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


बता दें कि यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब मऊ थाना क्षेत्र के बल्हौरा गांव निवासी चालबाबू के बेटे मुन्ना की बारात बांदा जिले के कालिंजर जा रही थी। पिकअप वाहन में कुछ बारातियों के साथ बैंडबाजा पार्टी के सात सदस्य सवार थे, जबकि अन्य बाराती अलग-अलग वाहनों में थे। भखरवार मोड़ के पास कर्वी की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में पिकअप सवार बाराती कौनैन 27 वर्ष निवासी बल्हौरा, बच्चा 45 वर्ष निवासी सखौंहा, पिकअप चालक रामू साहू 32 वर्ष निवासी बल्हौरा, बैंडबाजा पार्टी के सदस्य दुर्गा 36 वर्ष निवासी शिवरतन का डेरा मजरा हन्ना व संतराम 36 वर्ष निवासी सखौंहा की मौत हो गई। वहीं घायलों में रजुवा 25 वर्ष निवासी सखौंहा, हीरोअली 25 वर्ष निवासी बल्हौरा, दूधनाथ पाल 45 वर्ष निवासी पहाड़ी थाना रैपुरा, सादित 25 वर्ष निवासी पहाड़ी थाना रैपुरा, शक्ति 25 वर्ष, देवनाथ पाल 47 वर्ष और इमरान 32 वर्ष घायल है।

जिसे उपचार के लिए सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया गया है। हालत गंभीर होने पर पांच लोगों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके में पहुंचे एसपी अरुण सिंह ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। मानिकपुर विधायक अविनाशंचद्र द्विवेदी ने भी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button