बिलासपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

बिलासपुर। CG NEWS: डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय, कोटा के न्यायधानी मैदान में शनिवार, 17 अक्टूबर को 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों से तीरंदाज, कोच, मैनेजर और अधिकारियों सहित लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने एकाग्रता और लक्ष्यभेदन कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रेस विज्ञप्ति में आयुष मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता से चयनित तीरंदाज 11 से 18 नवंबर 2026 तक शिलांग, मेघालय में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजों ने भी सामान्य वर्ग में भाग लिया।

समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने अपने संबोधन में तीरंदाजी की प्राचीन परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस खेल में अब विज्ञान और तकनीक की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तीरंदाजी को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अरविंद तिवारी ने कहा कि तीरंदाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कैलाश मुरारका ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।
अधिवक्ता ईशा अग्रवाल ने भी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। समारोह में वंदना उइके सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में आलोक ने अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
टैग्स: CG News, Bilaspur News, Kota News, Archery Championship, Chhattisgarh Archery, Senior National Archery, Sports News
Source link





