बीच सड़क गुंडागर्दी, ऑटो सवार युवक को दौड़ाकर

बिलासपुर। CG VIDEO : जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर गुंडागर्दी और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ बदमाशों ने बाइक से पीछा कर एक ऑटो सवार युवक को बीच रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।

Source link



