#Social
बृजमोहन अग्रवाल ने किया किशन रेड्डी का स्वागत, कहा- युवाओं को मिलेगा रोजगार

Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर मंत्री श्री रेड्डी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य खनिज संसाधनों से परिपूर्ण है और इसके समुचित विकास में खान एवं कोयला मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।




