बोईरदादर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पीटा एक्ट

रायगढ़ । CG NEWS: रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यह पीटा एक्ट के अंतर्गत सप्ताह भर में तीसरी प्रभावी कार्रवाई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर सटीक रेड कार्रवाई की।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर निवासी नारायण वैष्णव अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने प्वाइंटर के माध्यम से कार्रवाई की और संकेत मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान मकान मालिक नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी पैसों के लालच में देह व्यापार का संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकद राशि, दो मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त की है।आरोपी नारायण वैष्णव के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में पीटा एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में देह व्यापार सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button