#Social

भरेड़ी में दो गुटों में खूनी झड़प, व्यापार को लेकर रॉड और डंडों से हमला


Bhoranj. भोरंज। पुलिस थाना भोरंज के तहत भरेड़ी बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। हमलावरों ने एक-दूसरे पर रॉड और डंडों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। घटना मंगलवार रात की है। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। मंगलवार रात को दो भाई पुनित सोनी और सुमित सोनी अपनी दुकान में बैठे थे तो अचानक दो लोगों यशपाल और घनश्याम ने दुकान में घुसकर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसमें सुमित सोनी के सिर व शरीर पर गहरी चोटें आई हैं व हमीरपुर अस्पताल में उपचारधीन है, जबकि पुनित सोनी को भी गहरी चोटें

आई हैं।

यशपाल और घनश्याम दोनों भाई भरेड़ी में ही सरिया और अन्य समान की दुकान करते हैं। पुनित सोनी और सुमित सोनी भी भरेड़ी में सरिया सीमेंट का काम करते है। जानलेवा हमले का कारण व्यापार को लेकर कोई रंजिश बताई जा रही है। पुलिस के पास दोनों गुटों के द्वारा क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बताते हैं कि यशपाल और घनश्याम ने भी दूसरे पक्ष पर कई आरोप लगाए हैं। भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के द्वारा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि लड़ाई झगड़े में सुमित सोनी को गहरी चोंटे आई हैं। पुलिस के द्वारा गहनता से घटना छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button