#Social

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व: रायसेन जिला कार्यशाला 5 November को कार्यालय में


Raisen रायसेन। भारतीय जनता पार्टी रायसेन जिले के संगठन पर्व के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 5 नवंबर मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया जा रहा है। विधायक सांची डॉ प्रभुराम चौधरी पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी हरि बाबू साहू ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य बूथ समिति और मंडल गठन को मजबूत बनाना और उनकी कार्यप्रणाली में सुधार करना है। साथ ही, प्रभारियों की भूमिकाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला में सम्मानित मुख्य अतिथियों के रूप में जिला चुनाव अधिकारी अनिता चपरा, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस कार्यशाला में समस्त विधायकगण, जिला चुनाव अधिकारी टोली, प्राथमिक जिला सक्रिय सदस्यता टोली, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, मंडल प्रभारीगण, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, और प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button