#Social
भारत-न्यूजीलैण्ड मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला विशाल चेलानी गिरफ्तार

Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 09.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल विहार स्थित श्रीराम चौक के पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में ऑन लाईन सट्टा का संचालन कर रहा है।
सटोरियों ने दावा किया है कि पैसे देकर एक हफ्ते में जेल से बाहर निकलकर फिर से करोड़ों का सट्टा खिलाते है और उनके सटोरियों की चेन दुबई के सबसे बड़े खाईवालों के साथ जुड़ा हुआ है।




