भिलाई में भाजपा में राजनीति सियासत जारी

अतुल शर्मा, भिलाई। CG Politics : भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी चरम पर आ गई है। मामला थाने और शोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोतम देवांगन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पूर्व पार्षद और जिला मंत्री को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने की बात कही है। वही पूर्व पार्षद जेपी यादव ने जिला अध्यक्ष को एक्सीडेंटल बता दिया है। जेपी यादव ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री और सांसद ने पार्टी का गमछा पहना कर पार्टी में कार्य करने कहा है। पार्टी के सदस्य होने के सारे दस्तावेज उनके पास है। दरअसल इस लड़ाई के पीछे विधायक रिकेस सेन और सांसद विजय बघेल के आपसी राजनीतिक प्रतिद्वंदता को देखा जा रहा है। जिला अध्यक्ष विधायक के समर्थक है। वही जेपी यादव और जलंधर सिंह सांसद के समर्थक है। रिकेस सेन के इशारे पर जिला अध्यक्ष दोनो को पार्टी से बाहर करना चाहते है। पर सांसद इसके खिलाफ है।

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने एक प्रेस वार्ता ली। इसमें पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक रिकेस सेन के खिलाफ चुनाव में जेपी यादव पर कार्य करने और निर्दलीय चुनाव लडने का आरोप लगाया है। इस आरोप के आधार पर जेपी यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित है। ऐसा जिला अध्यक्ष ने दावा किया। साथ ही दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला को एक ज्ञापन सौंपा गया गया। ज्ञापन में उन्होंने जय प्रकाश यादव के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। देवांगन का दावा है कि वे भाजपा से निष्कासित है। बावजूद इसके वे खुद को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। देवांगन ने आरोप लगाया कि जय प्रकाश यादव भाजपा के पद का भ्रम फैलाकर अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस प्रकार बिना किसी अधिकारिक पद के पार्टी से संबंधित प्रचार-प्रसार करना और पार्टी के नाम का दुरुपयोग करना कानूनी अपराध है। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार पार्टी से जेपी यादव, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह का कोई संबंध नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

वही पार्टी के बारे में बताते हुए। जेपी यादव ने कहा है कि पुरुषोतम देवांगन से बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य पदो पर बैठे हुए लोग है। सांसद महोदय के पक्ष में लोकसभा में वे कार्य किए है। ये देवांगन को एक्सिडेंटल जिला अध्यक्ष बता रहे है। इसको लेकर वे पोस्ट भी किए है। अपने सभी दायित्व के बारे में बताते हुए। वे मीडिया में बयान भी दिए है।

अब इस गुटबाजी के चक्कर में पार्टी की छवि खराब हो रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भीतरघात होने की शिकायत के बाद जेपी यादव, कांग्रेस से मदर टेरेसा नगर के जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह ने पार्टी का गमछा पहना कर मुख्यमंत्री की सभा में पार्टी में शामिल करव्ाया.क्या वह बीजेपी का गमछा नकली था। या जिला अध्यक्ष का किया दावा नकली है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button