भीषण बस हादसा, जवानों से भरी खाई में, 4 गंभीर रूप से घायल जवानों का इलाज जारी
Fierce bus accident, in a ditch full of soldiers, treatment of 4 seriously injured soldiers continues
अंबिकापुर। मैनपाट में हुए भीषण बस हादसे में ड्यूटी के लिए मुंगेली जा रहे मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में टर्निंग में मुड़ते समय बस बस सीजी 10 C 0198 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी. बस में लगभग 38 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान थे, जो मुंगेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
लिस ट्रेनिंग स्कूल के सभी लड़के मुंगेली के लिए ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे. मैनपाट के अमगांव के समीप बस चालक टर्निंग नहीं काट पाया, जिसके कारण बस दुर्घटना का शिकार हो गई. करीबन 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.


