भीषण सड़क हादसा, वैन से बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत
तमिलनाडु। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। श्रीपेरंबदूर के पास एक दोपहिया वाहन और वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Source link



