प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के

रायपुर। World Bank Report: भारत में गरीबी के स्तर में आई कमी को लेकर विश्व बैंक की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के चलते गरीबों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में लगातार काम हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए गए प्रयासों का यह महत्वपूर्ण परिणाम है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button