#Social
मंडी के मेलों-त्योहारों के प्रबंधन में शामिल होगी पब्लिक

Market. मंडी। मंडी नगर की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने व यहां की ऐतिहासिक मेले, त्योहार, आदि के संरक्षण के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक समिति का गठन हेतु नगर की गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन नगर निगम कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में निगम द्वारा शहर के हर एक छोटे से छोटे और बड़े से बड़े मेले, तयौहार के आयोजन हेतु नगर निगम अपना हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। इसी के साथ साथ कुछ खास मेलों और धार्मिक कार्यों जैसे की मांडव उत्सव, पतंग उत्सव, टारना मेला का आयोजन स्वयं निगम के द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए अच्छी खासी धनराशि भी इस उदेश्य में निगम द्वारा खर्च की जा रही है ताकि इन मेलों का संरक्षण हो सके, लेकिन अनेकों बार देखने में आता है कि इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रहती है। जिससे ना केवल संसाधनों का भी नुकसान होता है। वहीं दूसरी ओर भाग लेने वाले कलाकार भी हतोत्साहित होते हैं। इसके साथ इन आयोजनों के दौरान प्रबंध व्यवस्था में कमी की शिकायतें भी निगम के पास
आती है।
इसलिए निगम द्वारा निर्णय लिया गया कि निगम स्तर पर एक सांस्कृतिक समिति का गठन किया जाएगा जोकि मेला व त्योहारों से संबंधित आयोजनों के साथ प्रबंध व्यवस्था, प्रचार व प्रसार आदि का कार्य भी करेगी। बैठक में सभी उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे और इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सांस्कृतिक समिति की गवर्निंग बॉडी में विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष को स्थान दिया जाए। साथ ही समिति को एक विश्ष्टि संस्था के तौर पर प्रचलित अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाए। जिसके बाद समिति के वार्ड हाउस आदि भी तैयार किए जाएं। बैठक में सुझाव दिया गया कि गवर्निंग बॉडी के सहयोग के लिए अन्य लोगों व संस्थाओं को भी उपसमिति बनाकर जोड़ा जाए, ताकि ये उपसमितियां अपने-अपने स्तर पर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाह करते हुए कार्य कर सके। इसमें कुछ का चयन भी सरसरी तौर पर कर दिया गया है। जिसमें विनोद बहल व अनिल शर्मा को बॉयलॉस व ड्रफ्टिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों का चयन, साउंड व स्टेज आदि व्यवस्था हेतु संगीत सदन एंव संवाद, धार्मिक आयोजन हेतु धर्म संघ व सर्व देव समिति, सनातन सभा प्रचार प्रसार हेतु मुरारी शर्मा, समन्वय हेतु सिटिजन काउसिंल, नागरिक अधिकार मंच और आदि कोष व्यवस्था हेतु व्यापार मंडल, झांकी व्यवस्था हेतु बह्रमकुमारी व निरंकारी मिशन आदि को समिति में शामिल करने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्षद अलकनंदा हांडा, निर्मल वर्मा, वीरेंद्र सिंह आर्य, संजय शर्मा व गैरी सरकारी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।




