मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

गरियाबंद। CG NEWS: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने और पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषा ठाकुर ने बताया कि स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत कार्यक्रम का स्थानीय मीडिया तथा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने सहित आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें।

– Advertisement –

Ad image

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के पंजीयन कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। हेल्प डेस्क में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं संपर्क नंबर सहित जानकारी निर्धारित प्रारूप में 19 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button