#Social
मिडिल स्कूल बिंझरा में बिदाई समारोह सह पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह संपन्न

Korba. कोरबा। शासकीय मिडिल स्कूल बिंझरा में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को कक्षा सातवीं और कक्षा छठवीं के छात्राओं ने शानदार विदाई दी साथ ही इस अवसर पर शाला प्रबंधन द्वारा नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम भी किया गया कार्यक्रम में प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए नवनिर्वाचित सरपंच सुभद्रा देवी कंवर को बधाई देते हुए उनके पूर्व कार्यकाल में निर्मित मंच हेतु साधुवाद देते हुए इस मंच के लिए टाइल्स और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता बताइ साथ ही संस्था में गणित अंग्रेजी और कला विषय की शिक्षक शिक्षिकाओं की विगत दो वर्षों से कमी से पढ़ाई में हो रही बाधा हेतु आवश्यक पहल करने की बात कही कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के मंदिर की पूजा अर्चना उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों ने की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य भैयाराम कंवर का का माला और चंदन लगाकर सर्वेश सोनी ने सम्मान किया साला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा छत्तबाई कंवरर ने नवनिर्वाचित सरपंच का
सम्मान किया।
उपस्थित पंच एवं विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास महंत का सम्मान निस्वार्थ सेवाभावी शिक्षक देव प्रकाश महंत ने किया इसके साथ ही उपस्थित पूर्व अध्यक्ष धजाराम चौहान लगन दास महंत दिलेराम कंवर,नोडल प्राचार्य नीलू अवस्थी का सम्मान भी किया गया विद्यार्थियों का सम्मान कलम दान कर किया गया एवं बाल संसद प्रधानमंत्री वर्षा कंवर आरुष चौहान प्रकाश धनवार आदि ने भी पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की रसोइयों धरमबाई कंवर और आनंद कुंवर यादव को एक-एक साड़ी भेंट कर अपना स्नेह प्रकट किया कार्यक्रम में छात्राओं साथ पालकों की उपस्थिति भी रही कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका संध्या रानी ठाकुर ने किया आभार प्रदर्शन शिक्षिका कुमारी श्रद्धा द्विवेदी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में निस्वार्थ सेवा भावी शिक्षक कुमारी हेमा गुप्ता, कुमारी गंगा कंवर कुमारी ममता बरेठ अदिति कंवर योगराज बरेठ आसनदास चौहान के साथ छठवीं एवं सातवीं के समस्त छात्र-छात्राओ ने सहयोग किया।




