#Social
मोहर्रम पर गूंजा या हुसैन, रायपुर में ताजिया जुलूस निकला, मातम में डूबा मुस्लिम समुदाय

Raipur. रायपुर। मुस्लिम समुदाय ने रविवार को राजधानी रायपुर में मातमी त्योहार मोहर्रम गमगीन माहौल में मनाया। या हुसैन… या हुसैन की सदा और मातमी धुनों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों से परंपरागत ताजिया जुलूस निकाले गए। इस मौके पर बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।




